यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

भारत में सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होगा, सोरोस से नहीं : रिजिजू


भारत न तो बांग्लादेश न फ्रांस
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि भारत में भी वैसी ही साजिश रची जा रही थी, जैसी बांग्लादेश और फ्रांस में हुई हिंसा के दौरान देखी गई। उन्होंने भारत-विरोधी समूहों और कुछ राजनेताओं पर युवाओं को भडक़ाने और सडक़ों पर हिंसा फैलाने के लिए मिलीभगत करने का आरोप लगाया।
रिजिजू ने कहा कि”बांग्लादेश में हिंसक घटना और फ्रांस में दंगे-लूटपाट जैसी साजिश भारत में भी रची गई थी। एंटी-इंडिया गैंग और कुछ नेताओं ने युवाओं को भडक़ाया, पर वो भूल गए भारत न बांग्लादेश है न फ्रांस। सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होगा, सोरोस से नहीं।” रिजिजू ने कहा कि इस कथित साजिश के पीछे जो लोग थे, वे भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन संभव है, लेकिन यह केवल चुनाव के जरिए ही हो सकता है, न कि जॉर्ज सोरोस के प्रभाव से। बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी। भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भडक़ाने और हमारी सडक़ों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। लेकिन इस खतरनाक साजिश रचने वाले भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश हैं और न ही फ्रांस। भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है – लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *