यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

पंजाब में न हम ड्रग बेचने देंगे और न ही दूसरे राज्यों में जाने देंगे: शाह

भाजपा पंजाब आगामी चुनाव नशा मुक्ति के मुद्दे पर लड़ेगी
जालंधर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के तहत एक जनसभा को संबोधित किया।अपने संबोधन के दौरान शाह ने कहा कि आप सरकार ने सिंथेटिक ड्रग्स के कारोबार को खुलेआम फलने-फूलने दिया। पंजाब चुनाव में कई मुद्दे हैं किसानों के मुद्दे, उद्योगों से जुड़ी चिंताएं, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा। भाजपा आने वाला चुनाव सिफऱ् ‘नशा मुक्त पंजाब’ के मुद्दे पर लड़ेगी।
शाह ने कहा कि मुझे अच्छी तरह पता है कि इसके जवाब में ‘केजरीवाल एंड कंपनी’ क्या कहेगी। हमने हमेशा अपने वादे पूरे किए हैं। मोदी के नेतृत्व में कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराया, 50 साल पुरानी नक्सल समस्या को खत्म किया और नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद को समाप्त किया और अब बारी है ‘चिट्टा मुक्त पंजाब’ की। जो नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करे, वो चिट्टे से पंजाब को मुक्त नहीं कर सकता। अमित शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा को वोट देना है, तो केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के लिए देना है। जो दिल्ली में शराब घोटाले में पकड़े गए हों, क्या वो पंजाब को नशा मुक्त कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो यह अभियान उठाया है, यह राजनीतिक एजेंडा नहीं है, यह पंजाब को बचाने का अभियान है। पंजाब में न हम ड्रग बेचने देंगे और न ही भारत के दूसरे राज्यों में जाने देंगे। भाजपा यह तभी कर सकती है, जब पंजाब का एक-एक युवा नरेन्द्र मोदी को एक मौका दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *