गडकरी के बयान को गलत तरीके से समझा गया, गडकरी के कार्यालय की तरफ से स्पष्टीकरण आया


नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया “गडकरी ने बयान इस संदर्भ में दिया था कि वह अब पहले जितना काम नहीं संभाल सकते और युवा पीढ़ी को अधिक जिम्मेदारी लेने का अवसर दिया जाना चाहिए। उनकी टिप्पणियां स्पष्ट रूप से ट्रस्ट के कामकाज और भविष्य के नेतृत्व से संबंधित थीं। हालांकि, कुछ टेलीविजन चैनल इस बयान को राजनीतिक टिप्पणी के रूप में पेश कर रहे हैं, इसे इसके वास्तविक संदर्भ से अलग कर रहे हैं।”
कार्यालय द्वारा कहा गया “राजनीति से संबंधित नहीं थीं और विशेष रूप से लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के बारे में थीं, जो आदिवासी क्षेत्रों में एकल विद्यालय चलाता है। दफ्तर की तरफ से स्पष्टीकरण आया है कि केंद्रीय मंत्री के बयान को गलत तरीके से समझा गया। केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी ने हाल ही में अगली पीढ़ी को मौका दिए जाने के संबंध में एक बयान दिया था। इस टिप्पणी के चलते सवाल उठने लगे कि क्या वे सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने वाले हैं? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं लेकिन अब और ज्यादा काम नहीं कर सकते। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अब काम नई पीढ़ी को सौंप देना चाहिए। वरिष्ठ पीढ़ी उनका मार्गदर्शन कर सकती है।”राजनीतिक गलियारों में अनुमान है कि कई दिग्गज मंत्रियों को सरकार से बाहर किया जा सकता है। हालांकि अब इन कयासों पर ब्रेक लग गया है क्योंकि गडकरी के दफ्तर ने उनके बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *