पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे :अनुराग ठाकुर

पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं
नयी दिल्ली : लोकसभा में पेपर लीक पर बोलते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहती है, जिसमें कोई कमी न हो. अनुराग ठाकुर ने कहा आतंकवाद और नक्सलवाद ने दशकों से इस देश को बहुत दुख पहुँचाया है और गहरे घाव दिए हैं. मोदी सरकार ने देश को इन गहरे घावों से मुक्त कराने का काम किया है. हमने आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया है, और हम पेपर लीक की समस्या को भी जड़ से खत्म करने का काम करेंगे.’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं है. युवा इसका शिकार होता है. हम इस बीमारी का इलाज करेंगे. मोदी सरकार के पास हर मर्ज की दवा है. हमारी सरकार युवाओं के साथ है और यह किया है कि ऐसा कानून लाएंगे, जो सख्त होगा.’ अनुराग ठाकुर ने कहा,’प्रियंका गांधी किस तरह से भोली सी शक्ल बनाकर गुमराह करती हैं और स्पीकर को भी मुस्कराने के लिए कहती हैं. आरएसएस से होना कोई गुनाह नहीं. अगर होंगे भी तो गर्व होना चाहिए. आप भी जॉइन कर लीजिए, थोड़े संस्कार आ जाएंगे. आपके पूरे परिवार की डिग्रियां जोड़ लें तो उनके बराबर नहीं हो पाएंगी.’ बीजेपी सांसद ने कहा कि छात्रों के आंदोलन में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उनुराग ठाकुर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान राज्य का लोक सेवा आयोग एक जाति का आयोग बनकर रह गया था. उन्होंने दावा किया कि सपा नकल करने वालों की पक्षधर पार्टी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *