नई दिल्ली :नीट पेपर लीक मामले के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछली बार नीट में जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था। जिन पर हम लोगों का भरोसा था, जिन शिक्षकों को पेपर ट्रांसलेट करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन लोगों ने ही इसे लीक कर दिया। सीबीआई की जांच जारी है, जो भी गुनहगार हैं, जो भी ताकतवर व्यक्ति हैं, उनको कानून की दायरे में लाया जाएगा। ऐसा दोबारा न हो इसके लिए प्रयास करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में नकल माफियाओं का नेटवर्क खत्म करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनटीए के लोग ही पेपर लीक करने लगेंगे तो मुश्किल बढ़ जाती है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनको हर हाल में सजा दिलाई जाएगी। इन लोगों ने भरोसा तोड़ा है। इस प्रक्रिया में शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश से हर पेपर माफिया को खत्म करके रहेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा ” राहुल गांधी मूलत बिना तथ्य के बोलने वाले एक नेता बन चुके हैं। हमारे दुर्भाग्य हमारे देश के एलओपी हैं। एलओपी अगर तथ्य विहीन आधार विहीन बातों को रखेंगे तो हम क्या कर पाएंगे। इनकी बातों में कोई तथ्य नहीं है, कोई आधार नहीं है, वो दोहरी मत के व्यक्ति हैं। उनके वहां काम करें तो सही कर रहा है, सही कंपनी है। सीबीएसई ने लिया तो गलत किया। ये दोहरापन है, डबल स्टैंडर्ड है।”
एनटीए की गलती के कारण नीट पेपर लीक हुआ:केंद्रीय शिक्षा मंत्री