बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा, 12 मई को लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ


:असम के अगले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। रविवार सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक कोई जिसमें हिमंता को नेता चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। असम में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 102 सीट मिली है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गया।
हिमंता 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब विपक्षी गठबंधन में दरार दिखने लगी है। गठबंधन सहयोगी रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पास भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए कोई काउंटर प्लान नहीं। अखिल गोगोई की पार्टी रायजोर दल ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से दो पर जीत हासिल हुई। वहीं कांग्रेस ने 100 सीटों पर चुनाव लडक़र 19 सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष की कोई ठोस रणनीति नहीं थी। भाजपा और एजीपी के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने भी सरमा के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के विधायक रिहोन दैमारी ने कहा कि उनकी पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा को अपना समर्थन दे दिया है.मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में असम राज्य विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *