केरल में यूडीएफें, पुडुचेरी में एनडीए को जीत मिली
नई दिल्ली: भाजपा ने प.बंगाल में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने नया करिश्मा कर दिखाया है. मात्र दो साल पहले ही उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी और राज्य में अपनी पार्टी को जबरदस्त जीत दिलाई. केरल में यूडीएफ को जीत मिली है. पुडुचेरी में एनडीए को जीत मिली.
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. लेकिन दक्षिणी राज्यों में पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों में से अधिकतर सीटों के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी लगभग 20४ सीटें जीतती नजर आ रही है। बीजेपी ने बहुमत का 148 वाला जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं टीएमसी ७९ सीटें जीत पाई है, जबकि ममता बनर्जी ने लगातार 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है. यहां राज्य की जनता ने टीवीके को चुना है. एक्टर विजय सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं. तमिलनाडु में 173 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। टीवीके ने १०७ और डीएमके ने ५८ सीटों पर जीत दर्ज की है। एआईडीएमके ने 38 सीटें जीत ली हैं। असम में 120 सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। भाजपा १०1 सीटें, कांग्रेस २१ अन्य 3 सीट पर जीती है। पुडुचेरी में 28 सीटों के नतीजे आ गए हैं। एनडीए 18 कांग्रेस 6 अन्य 6 सीट जीती हैं।
केरल में कांग्रेस को 63 सीट मिली
केरलम में सभी 140 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को बड़ी जीत मिली है. जबकि सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को हार का सामना करना पड़ा. अंतिम नतीजों के मुताबिक कांग्रेस ने 63 सीट जीती है और उसकी सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है. एलडीएफ की तरफ से सीपीआईएम ने 26 सीट, सीपीआई ने 8 सीट और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने तीन सीट पर जीत दर्ज की.केरल कांग्रेस \सात सीटें जीतने में कामयाब रही. बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है. चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया.राष्ट्रीय जनता दल, रिवोल्यूशनरी मार्कि्सस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और केरल कांग्रेस को एक-एक सीट मिली.
भवानीपुर में ममता बनर्जी को शुभेंदु ने 15 हजार वोटों से हराया
ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,114 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को जनता ने 73 हजार 917 वोट दिए, वहीं ममता बनर्जी को महज 58 हजार 812 मतों के साथ संतोष करना पड़ा। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में 9,000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक खिला कमल : मोदी
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “बंगाल में हम जनता की शक्ति से जीते हैं. गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल खिल गया है. ये जीत में बंगाल के लिए नया सूर्योदय है.” मोदी ने कहा कि जब वर्षों की मेहनत सफलता में बदलती है, तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखाई देती है, वही खुशी आज पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नजर आ रही है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है यह एक परंपरा है जो हमारी रगों में बहती है। यह हमारी रगों में बहने वाली परंपराओं की नदी है। आज न केवल भारत का लोकतंत्र विजयी हुआ है, बल्कि भारत का संविधान भी विजयी हुआ है। हमारे संवैधानिक संस्थान विजयी हुए हैं, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं विजयी हुई हैं। जीत और हार लोकतंत्र और राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा हैं। लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है, यह हमारी संस्कृति है।
टीएमसी के ‘भय’ पर मोदी के ‘भरोसे’ की जीत:अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कि यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है। यह टीएमसी के भय के ऊपर नरेंद्र मोदी जी पर भरोसे की जीत है। गंगोत्री में माँ गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है। शाह ने कहा कि बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियाँ कभी भूल नहीं पाएँगी। बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे।
भाजपा ने 100 से अधिक सीटें लूट लीं :ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा “भाजपा ने 100 से अधिक हमारी सीटें लूट ली हैं। चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बन गया। मैंने सीओ और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं।” मीडिया से सवाल करते हुए कहा “क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह नैतिक जीत नहीं बल्कि यह अनैतिक जीत है।”ममता बनर्जी ने कहा चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, पीएम और गृहमंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। यह लूट है। हम जोरदार वापसी करेंगे।
अब 21 राज्यों में एनडीए का दबदबा, छह राज्यों तक सिमटा इंडिया गठबंधन
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में प्रचंड जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का दबदबा देश के 21 राज्यों में कायम हो गया है। वहीं केंद्र में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रहा इंडिया गठबंधन अब सिकुड़ कर सिर्फ छह राज्यों तक ही सीमित रह गया है। इस चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के भविष्य पर अनिश्चितता के भारी बादल मंडराने लगे हैं। भले ही केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने जीत हासिल की हो लेकिन तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहां ‘जन नायक’ अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कडग़म ने जबरदस्त उलटफेर करते हुए 234 में से 110 सीटों पर बढ़त बना ली है। अब कांग्रेस के पास अपने दम पर देश में सिर्फ तीन राज्यों- कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में ही पूर्ण बहुमत की सरकार बची है। इसके अलावा वह झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी के साथ गठबंधन में है। पश्चिम बंगाल की शानदार फतह के बाद भाजपा ने अपने दम पर 15 राज्यों में सरकार बनाने का आंकड़ा छू लिया है।
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने दिखाया नया करिश्मा