9 राज्यों में आंधी-बारिश,कई जगह ओले गिरे

नई दिल्ली:

देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ यानी 9 राज्यों में आंधी-बारिश आई। कई जगह ओले गिरे। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और बालाघाट में बारिश हुई। कई जगह आंधी भी आई। रायसेन में तेज आंधी से गोदाम की छत उड़ गई, किसानों का गेहूं भीग गया1। बालाघाट और सीहोर में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कश्मीर की चिनाब घाटी में लैंडस्लाइड के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड पूरी तरह बंद हो गई है। मलबे को हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के दोपहर एक बजे के बाद ललितपुर और झांसी में धूलभरी आंधी चली। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। झांसी मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा पेड़ स्कूटी और कार पर गिर गया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज बारिश और आंधी-तूफान के बीच एक चलती गाड़ी पर अचानक चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी शिक्षिकाएं स्कूल से छुट्टी के बाद वापस आनी लौट रही थीं। इस हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *