मऊगंज
जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर पीके पांडेय द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगणकों के प्रशिक्षण हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद हनुमना स्थित एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चार्ज अधिकारी हनुमना शिवम गौतम भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने प्रशिक्षण कक्षों, बैठक व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्य पूरी गंभीरता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए, ताकि प्रगणकों को जनगणना कार्य की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके।
श्री पाण्डेय ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रगणकों की भूमिका अहम होती है। अत: प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं को विस्तारपूर्वक समझाया जाए तथा प्रायोगिक जानकारी भी प्रदान की जाए, जिससे फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण स्थल पर समय-पालन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपस्थित प्रगणकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तहसीलदार हनुमना को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग की जाए एवं किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रगणक उपस्थित रहे।
क्रमांक-35-290-फोटो क्रमांक 06, 07 संलग्न है।