यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया कार्य विभाजन

मऊगंज

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य नवीन कार्य विभाजन किया है। कार्य विभाजन में संजय कुमार जैन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत जिला दण्डाधिकारी, जेल से संबंधित मामले, मध्यप्रदेश पब्लिक सिक्योरियटी एक्ट के मामले, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा तथा लोक व्यवस्था अधिनियम के मामले, नेशनल सिक्योरियटी एक्ट, सभी प्रकार की अपील, भू राजस्व संहिता ने आदिवासी भूमि विक्रय की अनुमति, खनिज से संबंधित प्रकरण, आबकारी अधिनियम के प्रकरण, पेट्रोलियम तथा एक्सप्लोसिव एक्ट के प्रकरण सहित समस्त अधिनियमों के तहत प्रकरणों का निराकरण जिनके अधिकार अन्य न्यायालयों/अधिकारियों को नहीं दिये गये हैं, का कार्य संपादित किया जायेगा। मेहताब सिंह गुर्जर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) को ग्रामीण विकास से संबंधित कार्य, नोडल अधिकारी स्वीप सामान्य निर्वाचन, नोडल अधिकारी आकांक्षी ब्लाक हनुमना सहित जनसमस्या निवारण व लोक कल्याण शिविरों के साथ ही जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों की तैयारी एवं पालन प्रतिवेदन भेजने का कार्य सौंपा गया है। प्रमोद कुमार पाण्डेय अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी को अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी का कार्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जनगणना संबंधी कार्य, जिला सत्कार अधिकारी, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अपील प्रकरणों का निराकरण, शस्त्र लाइसेंस की द्वितीय प्रति जारी करने का कार्य सहित अन्य कार्य सौंपे गये हैं।
कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा अयोध्या प्रसाद द्विवेदी संयुक्त कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज बनाया गया है। जबकि राजेश कुमार मेहता संयुक्त कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी हनुमना नियुक्त किया गया है। श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी राहत, लाइसेंस, वित्त, विभागीय जांच, भू अर्जन, नकल, सीएम हेल्पलाइन आदि का कार्य सौंपा गया है। जबकि पवन गुरैया (परिवीक्षाधीन) डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी जनसुनवाई, लोकायुक्त, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, शिकायत शाखा, राजस्व अभिलेखागार शाखा, न्यायालय शाखा, रेडक्रास, आईटी शाखा आदि का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *