यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

रविवार की फ्लाइट रहेगी सस्ती, समय में भी रहेगा अंतर

विंध्यभारत, रीवा

रीवा और विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के लिह्य बड़ी राहत की खबर है। रीवा-दिल्ली हवाई सेवा का दायरा अब और बढ़ा दिया गया है। अब तक सप्ताह में केवल तीन दिन चलने वाली यह फ्लाइट सेवा अब चार दिन उपलब्ध होगी। 18 जनवरी से हर रविवार को भी रीवा से दिल्ली और दिल्ली से रीवा के बीच विमान उड़ान भरेगा। इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बढ़ती मांग और यात्रियों की संख्या को देखते हुए अलायंस एयर ने यह फैसला लिया है।
रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए अलायंस एयर द्वारा ्रञ्जक्र-72 विमान से हवाई सेवा शुरू की गई थी। शुरुआत में यह सेवा सप्ताह में तीन दिन ही उपलब्ध थी। लेकिन जैसे-जैसे लोगों को इसकी सुविधा का अनुभव हुआ, यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी आई।
[ लगातार मिल रही मांग को देखते हुए अलायंस एयर ने सप्ताह में एक अतिरिक्त दिन उड़ान जोडऩे का निर्णय लिया। पहले इसे जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू किया जाना था, लेकिन आवश्यक अनुमति मिलने में देरी हो गई। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 18 जनवरी से रविवार को भी फ्लाइट शुरू होने जा रही है।
रविवार की फ्लाइट थोड़ी सस्ती
रविवार को शुरू होने वाली नई फ्लाइट केवल समय के लिहाज से ही नहीं, बल्कि किराए के मामले में भी थोड़ी अलग होगी। रविवार को दिल्ली से रीवा आने वाले यात्रियों को लगभग ?4,049 का किराया देना होगा, जबकि रीवा से दिल्ली जाने के लिए ?4,310 खर्च होंगे। यह किराया अन्य दिनों की तुलना में कुछ कम है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी।
समय में रहेगा हल्का अंतर
रविवार और अन्य दिनों की उड़ानों के समय में भी हल्का अंतर रखा गया है। रविवार को रीवा से दिल्ली के लिए फ्लाइट शाम 8:15 बजे उड़ान भरेगी और रात 10:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं अन्य दिनों में रीवा से फ्लाइट 7:45 बजे रवाना होकर 9:45 बजे दिल्ली पहुंचती है। इसी तरह रविवार को दिल्ली से रीवा के लिए फ्लाइट शाम 5:55 बजे उड़ान भरेगी और 7:55 बजे रीवा पहुंचेगी। अन्य दिनों में यही फ्लाइट 5:25 बजे उडक़र 7:20 बजे रीवा पहुंचती है।
यह रीवा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली ए टी आर-72 विमान की पहली नियमित कमर्शियल सेवा थी। उस दिन विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल बना, क्योंकि पहली बार रीवा सीधे देश की राजधानी से हवाई मार्ग से जुड़ा। पहले जहां दिल्ली जाने में 14–16 घंटे तक का समय लग जाता था, वहीं अब यह सफर महज दो घंटे के भीतर पूरा होने लगा। इस सेवा के शुरू होते ही रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिला। मेडिकल इमरजेंसी, सरकारी काम, व्यापार और पढ़ाई के लिए दिल्ली जाना अब कहीं अधिक आसान हो गया। यही वजह है कि कुछ ही हफ्तों में फ्लाइट की सीटें लगातार भरने लगीं और मांग बढ़ती चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *