टीआरएस कॉलेज ने कर ली 23 करोड़ रुपए की बचत, अब इससे बनेगी नई बिल्डिंग


नगर प्रतिनिधि, रीवा। सरकारी शिक्षण संस्थान या अन्य विभाग किसी भी काम के लिए सरकारी फंड की राह देखते हैं. लेकिन, रीवा में एक सरकारी कॉलेज ऐसा भी है, जिसने खुद ही 23 करोड़ रुपए की सेविंग्स कर ली है. अब इस पैसे को ही कॉलेज के कामों के लिए यूज किया जाएगा. मध्य प्रदेश, के सबसे बड़े कॉलेजों में से एक, रीवा (के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय ने अपनी स्वयं की 23 करोड़ रुपए की बचत कर डाली. अब इस पैसे से कॉलेज की प्राचार्य अर्पिता अवस्थी 50 कमरों की चार मंजिला नई बिल्डिंग बनवाना चाहती हैं. बता दें कि इस कॉलेज में छात्रों की संख्या 12 हजार से ज्यादा हैं. रीवा का ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, बिल्डिंग बनाने के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है. अब इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ है. इंतजार है आचार संहिता खत्म होने का… शासकीय कॉलेज रीवा के ठाकुर हनुमत सिंह महाविद्यालय ने वह कारनामा करके दिखा दिया, जो शायद ही आज से पहले किसी ने किया होगा. इस कॉलेज में लगभग 12 हजार से ज्यादा छात्र हैं. लगभग सभी कोर्स यहां पर संचालित किए जाते हैं. किसी जमाने में इस कॉलेज के पास बहुत जमीन हुआ करती थी. लेकिन, कालांतर में यह जमीन घटती चली गई. फिलहाल, जिस जगह पर महाविद्यालय का हॉस्टल हुआ करता था किसी जमाने में, अब वहां पर कृषि विभाग का दफ्तर लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *