अब एकदिवसीय क्रिकेट में कई बल्लेबाज 200 से अधिक रन बना चुके हैं एक बल्लेबाज़ द्वारा,लेकिन जो सबसे पहले माऊंट ऐवरेस्ट पर चढ़ा,दुनिया उसी को याद रखेगी।रास्ता दिखाने वाला महान होता है,जब रास्ता मिल गया फिर तो दुनिया चलती है उस रास्ते पर।
शिवेंद्र तिवारी 1997 भारत और पाकिस्तान के बीच चेन्नई में एक मैच चल रहा था जिसमें पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ सईद अनवर ने भारतीय गेंदबाज़ों की ज़बरदस्त धुनाई करते हुये 194 रन बना दिये।एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी ने 194 रन बनाये थे।इस पारी में सईद अनवर ने महान अनिल कुम्बले को भी…