बिहार की 11 जीएनएम की छात्राएं रीवा में हुर्इं हादसे का शिकार

विंध्यभारत, रीवा

बिहार से परीक्षा देने पहुंची11 छात्राएं हादसे का शिकार हो गईं। सतना से रीवा पहुंची छात्राएं आटो से बस स्टैण्ड जा रही थी। एजी कॉलेज मोड़ के पास आटो अनियंत्रित हो गया। आटो में 11 छात्राएं सवार थी। सभी घायल हुईं हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। संजय गांधी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
सीधी के भानूमती कॉलेज में जीएनएम में प्रवेश लेने वाली बिहार की 11 छात्राएं रीवा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। सभी पहले सतना परीक्षा हाल पहुंची। उन्हें एडमिशन कार्ड नहीं मिला। इसके बाद छात्राएं रेवांचल ट्रेन से रीवा स्टेशन पहुंची थीं। सभीको सीधी भानूमति कॉलेज जाना था। इसके लिए वह एक आटो में सवार हुईं। सभी 11 जीएनएम की छात्राएं एक ही आटो में सवार हो गईं। आटो ओव्हर लोड थी। ओव्हर लोड आटो लेकर ड्राइवर नया बस स्टैण्ड की तरफ जा रहा था। एग्रीकल्चर कॉलेज मोड़ के पास ही आटो के सामने से एक स्कूटी सवार अचानक क्रास करके निकला। उसे बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने पहुंच कर आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया। घायलों का इलाज जारी है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह लापरवाही ओव्हर लोड आटो के कारण हुई है। सभी घायल छात्राओं का इलाज जारी है। हादसे में घायल जीएनएम की छात्राएं बिहार की है। भानूमति कॉलेज की लारपवाही के कारण ही इन छात्राओं को हादसे का शिकार होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *