विंध्यभारत, रीवा
पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है जो विद्युत विभाग के बिजली के खंभे,बिजली के तार रैबिट कंडक्टर और इंसुलेटर सहित अन्य सामान चुराया करता था।यूपी के दो कबाड़ी इनसे चोरी के सामान खरीदते थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह की चोरी पिछले दो साल से चोरों का गिरोह करता आ रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी को खंगालने के बाद एक-एक करके सत्रह चोरों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बिजली के सामान चोरी करने वाले चोर रीवा जिले में दो वर्षों में लगभग 60 से अधिक विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। ये चोर बड़े शातिर थे। जहां भी एमपीईबी अथवा ठेकेदार बिजली के खंभे लगाता या फिर बिजली के तार, वहां उसकी रखवाली के लिए कोई होता नहीं था। इन्हें जैसे ही पता चलता ये अपना वाहन लेकर वहां पहुंच जाते थे। चूंकि जब तक बिजली के खंभे में बिजली के तार पूरी तरह नहीं खींच जाते थे,बिजली चालू नहीं होती थी। ये बिजली के खंभे से लेकर बिजली के तार सहित अन्य सामान अपनी गाड़ी में भरकर रफा दफा हो जाते थे।
साठ से अधिक चोरी की
एसपी ने बताया कि चोर हमेशा पता करते रहते थे कि कहां एमपीईबी अथवा ठेकेदार काम कर रहे हैं। फिर ये विभाग के विद्युत तार रैबिट कंडक्टर,इंसुलेटर एवं अन्य सामग्री की चोरी करते। इसके अलावा रीवा के गुढ़ में स्थापित 750 मेगा वाट सोलर पावर प्लांट को भी चोरों नहीं छोड़ा।वहां से भी केवल, कापर तार की चोरी किये। पुलिस ने कुल 17 चोर गिरफ्तार किए हैं। जिन्होंने 60 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ये चोर रीवा सहित इसके आस पास के जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। रीवा के गुढ़ में लगे सोलर प्लांट में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
यूपी के कबाड़ी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि ये चोर बड़े शातिर थे। चोरी के माल को आस पास के जिले में नहीं बेचते थे। जानते थे पकड़े जाएंगे। इसलिए ये पिछले दो साल से सारा चोरी का सामान उत्तर प्रदेश के दो कबाडिय़ों को बेचते आए थे। जो चोरी का माल खरीदते थे। पुलिस ने कुल 5 कुंटल एल्युमिनियम तार,2.5 क्विंटल कापर स्ट्रिंग वायर1 नग स्कार्पियो वाहन,2 नग बोलोरो वाहन,2 लोडर वाहन लगभग 50 लाख का माल बरामद किया है।