भाजपा ने निकाला विजय जुलूस, जनता का जताया आभार जनार्दन मिश्रा हम सब के लिए शुभंकर हैं : राजेंद्र शुक्ला

भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर जताए आभार
चुनाव कार्यालय सिरमौर चौराहा से निकला विजय जुलूस, अटल कुंज में हुआ समापन

विंध्यभारत, रीवा

जनता ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए ऐतिहासिक जन आशीर्वाद दिया है जनार्दन मिश्रा जी हम सबके लिए शुभंकर हैं वह सांसद बनते हैं तो केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनती है मोदी जी की अगुवाई में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है जो देश को विश्व गुरु बनाने का काम करेगी। उपरोक्त विचार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित विजय जुलूस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा श्री शुक्ल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से कहा कि घर-घर जाकर जनता को आभार व्यापित करें व्यक्तिगत धन्यवाद करें जिन्होंने हमें ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया है। रीवा संसदीय क्षेत्र की जागरूक जनता ने देश के विकास और प्रगति के लिए वोट दिया ।
श्री शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस के लोग 100 सीटों पर भी नहीं जीते हैं फिर भी उछल रहे । इस चुनाव ने हमारी सरकार तो बने ही परंतु विरोधी भी हमारी सरकार बनने पर खुश नजर आ रहे हैं । उन्होंने रीवा की जनता कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के धन्यवाद व्यक्त किया।
रीवा के विश्वास समर्थन को विकास कर पूरा करेंगे : जनार्दन मिश्रा
रीवा संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय मिलने पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने जिले की जनता का आभार व्यापित करते हुए कहा कि आप सब ने मोदी जी के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को अपना वोट देकर आशीर्वाद दिया है । मैं सभी जनता कोनमन करता हूं और आपसे वादा करता हूं कि जनता के विश्वास जन समर्थन को विकास के संकल्प के साथ पूरा करूंगा उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बीजेपी ऐसी पारसमणी है जो लोहा को भी सोना बना देती है।
सुसज्जित रथ में निकाला विजय जुलूस
सिरमौर चौराहा स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय से पार्टी का विजय जुलूस उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सांसद जनार्दन मिश्रा की उपस्थिति में सुसज्जित रथ से पार्टी नेता रीवा नगर की जनता का आभार ज्ञापित करने हेतु विजय जुलूस निकाला गया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने व्यापारिक संगठनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा मिष्ठान वितरित कर ढोल नगाड़े के साथ खुशियां मनाई आतिशबाजी और पुष्प बरसा की गई। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर विजय जुलूस का स्वागत आतिशबाजी के साथ की गई। विजय जुलूस में पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह, डॉ राजेंद्र मिश्रा नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे विधायक नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक श्याम लाल द्विवेदी, पंचू लाल प्रजापति ,सहित लोकसभा सयोजक प्रमोद व्यास, डॉक्टर मुजीब खान, त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत , देवराज सिंह पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने रीवा नगर की जनता का जगह-जगह आभार व्यक्त किया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसभा में वरिष्ठ नेता कमलेश्वर सिंह , प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, वीरेंद्र गुप्ता , केपी त्रिपाठी , राजेंद्र पांडे , राजगोपाल चारी , नीरज पटेल , अश्वनी शर्मा, कमल सोनी , रमेश गर्ग , रामनारायण मिश्र , संतोष सिंह सिसोदिया, गीता मांझी , योगेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *