गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित दो युवकों ने भी रीवा के इस कार्यक्रम में लिया हिस्सा
विशेष संवाददाता, रीवा
प्रदेश के रीवा में पहली बार साइक्लोथॉन दौड़ आयोजित की गई। ये पल काफी रोमांचक रहा। इस दौड़ में कई रिकॉर्डधारी प्रतिभागी हिस्सा लिए हैं। ये दौड़ रविवार को आयोजित की गई।
इस दौड़ ने क्लीन रीवा, ग्रीन रीवा के संदेश को बुलंद किया। गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी, इंडिया बुक रिकॉर्ड धारी जैसे रिकॉर्ड के पन्नों में दर्ज धावक अपनी साइकिल दौड़ाई है। दौड़ के तीन चरण थे। पहला चरण 5 किमी. दूसरा 15 किमी और तीसरा चरण 30 किमी का था। दौड़ का उद्देश्य क्लीन रीवा ग्रीन रीवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
रीवा के नवनिर्मित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आज सुबह से ही चहल-पहल का माहौल रहा। यहां पर सैकड़ों की तादाद में वह लोग जुड़े, जिन्हें साइकिल चलाने का शौक है। जिसमें कुछ ऐसे भी साइकिल चालक थे. जिन्होंने देश का नाम विदेश में भी रोशन किया है। इस दौरान कुछ ऐसे ही साइकिल चालकों से बात की जिसमें शामिल रहे, दो बार के गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी उत्कर्ष वर्मा। एक बार के गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी शुभम गुप्ता और इस दौड़ के आयोजक अमन जिनके खाते में इंडिया बुक में नाम दर्ज है।
उत्कर्ष के नाम दो गिनीज बुक रिकॉर्ड दर्ज
गिनीज बुक में रिकॉर्ड बनारस के रहने वाले उत्कर्ष वर्मा जिनकी उम्र 30 साल है, अपने साथी शुभम गुप्ता के साथ बनारस से साइकिल चलाकर इस दौड़ में खास तौर से भाग लेने रीवा आए थे। उत्कर्ष के नाम दो गिनीज बुक रिकॉर्ड है, तो शुभम के नाम एक गिनीज बुक रिकॉर्ड है। पेशे से सिविल इंजीनियर उत्कर्ष और बिजनेसमैन 23 साल के शुभम बताते हैं, हमने टेंडम साइकिल चलाकर रिकॉर्ड बनाया है, जिसे दो लोग मिलकर चलाते है।
31 दिन में तय की इतनी दूरी
हमने 6000 किलोमीटर साइकिल चलाने का सफर 31 दिन में तय किया था. इस दौड़ का नाम था। स्वर्णिम चतुर्भुज उत्कर्ष और शुभम ने यह दौड़, बाबा विश्वनाथ की नगरी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से प्रारंभ की थी। 3 दिसंबर 2023 को नॉरमल साइकिल से, उन्होंने यह यात्रा बनारस से होकर कोलकाता, कोलकाता के बाद चेन्नई, चेन्नई से मुंबई, मुंबई से दिल्ली, और दिल्ली से बनारस तक का सफर 6000 किलोमीटर का केवल 37 दिन में तय किया था।