परिवहन विभाग ने मनाया हर घर तिरंगा अभियान

बस, ऑटो, टैक्सी में भी लगवाया जाएगा तिरंगा झंडा

विंध्यभारत, रीवा

परिवहन विभाग रीवा ने मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार पूरे प्रदेश में मनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रीवा आर टी ओ के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड रीवा, आरटीओ चेक पॉइंट क्रमांक 01 रीवा मिजऱ्ापुर मार्ग एवं आरटीओ चेक पॉइंट क्रमांक 02 रीवा प्रयागराज मार्ग ने हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया। जिसमें परिवहन कार्यालय रीवा सहित, रीवा रेलवे स्टेशन , पुराना बस स्टैंड , नगर बस एवं सूत्र सेवा के कार्यालय के साथ ही नया बस स्टैंड एवं सिरमौर चौक रीवा पर किया गया। हर घर तिरंगा अभियान में बस , ऑटो, टैक्सी अंतर्राज्यीय बसों पर भारतीय तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्र गान का गायन कर भारत माता की जय के नारे का उद्घोष भी किया गया, इसके अलावा यात्री वाहनों पर पोस्टर, स्टीकर, एवं छोटे झंडे लगाने के साथ ही यात्रियों एवं चालकों को छोटे छोटे तिरंगे भी प्रदाय किए गए।सभी यात्रियों और उपस्थित लोगो को अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फ़ी, तिरंगा सम्मान का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *