
✍🏻 शिवेंद्र तिवारी
माना जा रहा दूषित पानी की वजह से यह घटना हुई है। बीमार लोगों में संदीप साकेत, अनिल कुमार, आरती साकेत, अनिकेश साकेत, जितेंद्र साकेत, लवकुश साकेत, वंदना साकेत, अर्चना साकेत, ओम प्रकाश साकेत, किरण साकेत, पूजा साकेत, लक्ष्मी साकेत, नीरज साकेत, बेबी साकेत, नीतू साकेत, भारती साकेत,राम निरंजन साकेत, सुरेश साकेत शामिल हैं ।
रीवा/मऊगंज। सीतापुर ग्राम पंचायत के डूडा दुआरी गाव में उस समय हड़कंप मच गया जब दूषित पानी पीने से गांव के 25 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मानें तो करीब 3 दिन से गांव के लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हुए थे। पहले तो लोग इसे हल्के में ले रहे थे जब गत शनिवार को सुबह से शाम तक 25 से ज्यादा लोग बीमार हो गए तो इसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीण बीमार लोगों लेकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इस मामले की जानकारी लगते ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सीएमएचओ रीवा भी सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बीमारी के कारणों की जांच करने के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के समीप ही एक डामर प्लांट है। चार दिन से हो रही बारिश का डामर प्लांट का पानी गांव में स्थित हैंडपंप के समीप जमा होता है।