Headlines

अहिल्याबाई त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होगा दुर्गा वाहिनी का वृहद त्रिशूल दीक्षा सम्मेलन


दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका ऋचा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 9. जुलाई2024 को अहिल्याबाई त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मेलन एवं वृहद त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निराला नगर में होना तय हुआ हैं जिसमे राष्ट्रीय संयोजिका दीदी सुश्री प्रज्ञा महला का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा समुचे महाकौशल प्रांत वा देश भर से मातृशक्ततथा बहनें उपस्थित होंगी| इस कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी की बहनों को शौर्य जागरण के लिए त्रिशुल द्वारा दीक्षित किया जायेगा|
माता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मेलन एवं वृहद त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम रीवा जिले में आयोजित किया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में भार्गव बिल्डिंग सिरमौर चौराहा में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह , केंद्रीय मंत्री गौरक्षा आयाम लाल बहादुर प्रांत सह मंत्री सागर गुप्ता सतना विभाग के विभाग मंत्री रामजी गुप्ता सतना जिले के जिला मंत्री विपिन भाई एवं दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका नेहा प्यासी, जिला अध्यक्ष मनीष भार्गव , मातृशक्ति जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख प्रीति मिश्रा,जबलपुर विभाग की विभाग संयोजिका पूजा रजक , रीवा विभाग की दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका दीपांजली त्रिपाठी , दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका जलशा विश्वकर्मा, सौम्या सोनी, एवं अन्य बहनें उपस्थित रहीं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *