थाना मझगवां पुलिस अवैध पशु एवं अवैध शराब का परिवहन करते आरोपियो को मय वाहन के पकडा
- शिवेंद्र तिवारी 9179259806
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन एवं एसडीओपी चित्रकूट श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझगवां निरीक्षक आदित्य नारायण धुर्वे व उनकी टीम के द्वारा दो अभियुक्त से 60 लीटर अवैध महुंआ शराब एवं 10 नग भैंस पडवा को मय पिकअप वाहन के किया जप्त।
घटना का मुख्य सारांश:- आज दिनांक 19/06/2024 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सतना तरफ से एक पिकअप क्रमांक MP19ZD3379 में अवैध शराब व मवेशी लोड है, मझगवां तरफ आ रही है, मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से मझगवां पुलिस टीम द्वारा सतना चित्रकूट रोड पाण्डेय ढाबा के पास चेकिंग लगाई जो संदिग्ध पिकअप क्रमांक MP19ZD3379 में दो जरीकेन मे कल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराव एवं 10 नग भैंस पड़वा लोड होने से मौके पर विधि संगत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब एवं भैंस पडवा तथा पिकअप वाहन को जप्त कर पिकअप वाहन के चालक व उसके साथी को गिर० कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।