हर घर तिरंगा अभियान में पोस्ट आफिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

रीवा
 हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुष्पेन्द्र सिंह डाक अधीक्षक रीवा संभाग के नेतृत्व में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा मुख्य डाकघर सिरमौर से निकाली गई जिसमें डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक ने कहा कि एकता ही हमारी पहचान है और तिरंगा हमारी आन बान और शान है। यह केवल एक ध्वज नहीं बल्कि हमारे गौरव त्याग संघर्ष और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। डाक अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ। डाक अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से देश की एकता अखंडता और आपसी भाईचारें को मजबूत करने तथा अपने कव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण भारत माता की जय वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ तिरंगे को सम्मानपूर्वक धारक कर राष्ट्र की एकता अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा यात्रा में श्री आर.पी. शर्मा सहायक अधीक्षक डाकघर रीवा संभाग, डॉ. लालजी गौतम पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर रीवा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *