पीएम की विदेश यात्राओं का खर्च पांच गुना बढ़ा, 36 करोड़ से 180 करोड़ पहुंचा खर्च


नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि 2021 के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं पर होने वाला खर्च पांच गुना बढ़ गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पीएम की यात्राओं पर सालाना खर्च 2021 में 36 करोड़ रुपये से ज्यादा था, जो 2025 में 180 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया।
विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने एक लिखित जवाब में बताया कि 2021 से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर कुल खर्च 550 करोड़ रुपये से ज्यादा है। साल 2026 में अब तक खर्च 74।58 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, हालांकि कुछ आंकड़े अभी अस्थायी हैं और जून में हुई फ्रांस यात्रा का खर्च अभी तय होना बाकी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस साल जिन दौरों का खर्च जोड़ा गया है, उनमें मई में प्रधानमंत्री के पांच देशों के दौरे के दौरान नॉर्वे यात्रा पर सबसे ज्यादा 17।46 करोड़ रुपये खर्च हुए। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च 2021 में 36 करोड़ रुपये से ज्यादा, 2022 में 55 करोड़ रुपये, 2023 में 93 करोड़ रुपये, 2024 में 109 करोड़ रुपये और 2025 में 180 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।
पीएम ने युवाओं से हैंडलूम-डे मनाने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा 7 अगस्त,1905 हमें भूलना नहीं है। इस दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। मैं आग्रह करता हूं 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है। हमने इतने ही उत्साह और उमंग के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब बुनकर परिवार, जो अपने हाथों से कपड़े बनाते हैं। और इसमें नई-नई वैरायटीज होती हैं। पीएम ने कहा हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। हमारा काम है आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों को भी आर्थिक रूप से समृद्ध करना। स्वंय हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें। उसका एक वीडियो बनाएं और देश-दुनिया में उस वीडियो को प्रचारित करें। ताकि हमारे बुनकर परिवारों के सामर्थ्य का परिचय दुनिया को भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *