पूरे विपक्ष का भगवान राम से कोई असली नाता नहीं : साक्षी महाराज

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद साक्षी महराज कहा “पूरे विपक्ष का भगवान राम से कोई असली नाता नहीं है। ये वही लोग हैं जो दावा करते थे कि वहां एक पक्षी भी पर नहीं मार सकता, जो कहते थे कि अयोध्या में मंदिर के लिए एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती। एक शर्मनाक विरोध प्रदर्शन में भगवान राम, भगवा रंग और सनातन परंपरा का अपमान किया गया, जिसमें पप्पू यादव ने कालनेमी राक्षस जैसा व्यवहार किया और पूरे विपक्ष ने उनका समर्थन किया। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ने इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की, उन्हें चेतावनी दी कि वे अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर मजबूर न करें और संसद की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया, लेकिन इसमें शामिल लोगों को गरिमा की कोई परवाह नहीं है।”साक्षी महाराज ने कहा “ऐसे व्यवहार की जितनी कड़ी निंदा की जाए। मैं लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह करता हूं कि वे सनातन परंपरा, हमारी संस्कृति, भगवान राम और संतों के अपमान का गंभीरता से संज्ञान लें। हमें ऐसी स्थिति से बचना चाहिए जहां देश के संतों को आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़े। मुझे भरोसा है कि लोकसभा अध्यक्ष आगे की कार्रवाई में इस मामले को उचित तरीके से देखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *