महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत ढही, आठ की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी के पावरलूम शहर में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस भयानक हादसे में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई, जबकि चार से पांच लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग’ का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अचानक गिर गया। हादसे में अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। मलबे में अभी भी चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। मलबे से एक घायल बच्चे को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 48 कमरों वाली यह इमारत नगर निगम द्वारा पहले ही खतरनाक घोषित की जा चुकी थी। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस चार मंजिला इमारत में हर मंजिल पर 12-12 कमरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *