छात्रों के मुद्दे पर राजनीति न हो :नड्डा


राहुल अपनी रोटियां सेंक रहे
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का मकसद छात्र हित नहीं है। राहुल सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। छात्रों के मुद्दे पर राजनीति न हो, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भी पेपर लीक हुआ। शिक्षा का मसला गंभीर है। संसद में गहन चर्चा होनी चाहिए। पेपर लीक, शिक्षा पर चर्चा हो। मोदी सरकार मामले में गंभीर है। विपक्ष तय करे की कितनी देर चर्चा करनी है। छात्रों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। राहुल को छात्र हित की चिंता नहीं।
नड्डा ने संसद में कहा कि यह जो इंडियाअलायंस है, इसका व्यवहार बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना है। संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके, ये प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि हमारे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। और इसके साथ-साथ पेपर लीक और उससे निकलने वाली सारी गतिविधियों पर भी हमारी सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार एक पारदर्शी सरकार है और हमेशा लोगों के पक्ष में फैसला करने वाली सरकार है। यह जो जन-विरोधी गतिविधि विपक्ष की चल रही है, इसकी हम लोग तीव्र भर्त्सना करते हैं। इनको प्रजातंत्र में कोई विश्वास नहीं है, न ही उसके मूल्यों के प्रति विश्वास है। नड्डा ने कहा- राहुल बताएं जब कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक होते हैं तब वे सवाल क्यों नहीं उठाते। राहुल इन मामले में सिर्फ भाजपा शासित सरकारों को क्यों टारगेट करते हैं। वह इतने सिलेक्टिव क्यों हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *