पिछले पांच साल में 615 प्राचीन धरोहरें वापस लाई गईं भारत


सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2021 से 30 जून 2026 तक विभिन्न देशों से कुल 615 प्राचीन कलाकृतियां भारत वापस लाई गई हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखित उत्तर में कहा कि वर्ष 2021 में अकेले अमेरिका से 157, जबकि कनाडा और ब्रिटेन से एक-एक प्राचीन वस्तु की वापसी हुई थी।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रीने बताया कि वर्ष 2014 से 30 जून 2026 तक कुल 655 प्राचीन धरोहरों की वापसी और प्रमाणीकरण किया जा चुका है। सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, संग्रहालयों और पुरातात्विक स्थलों पर सुरक्षा के लिए नियमित कर्मचारियों के अलावा निजी सुरक्षा गार्ड और सीआइएसएफ की तैनाती की गई है। केंद्र सरकार ने सांस्कृतिक और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ‘रचनात्मक भारत’ पहल तैयार की है। लोकसभा में लिखित उत्तर में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था का सतत विकास करना है। इसके तहत क्षमता निर्माण, बाजार तक पहुंच, नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण और संस्थागत मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उभरते कलाकारों और रचनात्मक पेशेवरों को भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस पहल में दृश्य कला, प्रदर्शन कला, संग्रहालय, सांस्कृतिक विरासत, वास्तुकला, डिजिटल रचनात्मक उद्योग और अन्य रचनात्मक सेवाओं को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *