शीलेन्द्र सिंह रीवा संभाग के नए कमिश्नर होंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस के तबादले कर दिए हैं। प्रदेश शासन में मुख्य सचिव अनुराग जैन के आदेश से जारी सूची के मुताबिक कर्मवीर शर्मा को भोपाल का नया संभागायुक्त बनाया गया है। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को बनाया पंजीयक महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक का जिम्मा सौंपा गया है।
आदेश के मुताबिक भोपाल संभाग के वर्तमान कमिश्नर संजीव सिंह को अब सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रीवा संभाग के कमिश्नर बाबू सिंह जामोद को भोपाल मंत्रालय में नगरीय विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है । उनकी जगह अब शीलेन्द्र सिंह रीवा संभाग के नए कमिश्नर होंगे। डॉ. ई. रमेश कुमार प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से अब प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग तथा राहत एवं पुनर्वास आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। विवेक कुमार पोरवाल प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग से अब प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दीपक सिंह आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं से अब मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बनाए गए हैं। अमित तोमर पंजीयन महानिरीक्षक से अब प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम तथा आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। के.सी. गुप्ता अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्तका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनिरूद्ध मुकर्जी अध्यक्ष, राजस्व मण्डल ग्वालियर को पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक, एप्को का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गुलशन बामरा प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग को प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सोनिया मीना अपर सचिव, वित्त विभाग को आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। नेहा मारव्या सिंह को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का आयुक्त-सह-संचालक बनाया गया है। मनोज पुष्प को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का संचालक नियुक्त किया गया है। रोहित सिंह अब बजट संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे। हर्षिका सिंह को अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है। भारती जाटव ओगरे को कोष एवं लेखा का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
यत्र तत्र सर्वत्र