बंगाल से सारे गुंडे भाग गए हैं
भवानीपुर : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों के खिलाफ केंद्र की सख्त कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा, “बंगाल में मौसम बदल रहा है।”अधिकारी ने कहा “हमारी देश की सुरक्षा को चैलेंज किया गया। पिछली सरकार ने बांग्लादेश के बॉर्डर को खुला छोड़ दिया। आज बंगाल में घुसपैठियों ने डेमोग्राफी को बदल दिया। जितने भी हमारे त्योहार हैं उसकी इजाजत नहीं मिलती थी।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा “मैं मुख्यमंत्री होने के नाते ज्यादा बात तो नहीं बोल सकता हूं, थोड़ी बाध्यता हैं। लेकिन मेरा अभी एक महीना पूरा नहीं हुआ, 9 को मैंने संविधान को हाथ में लेते हुए शपथ ली, लेकिन मौसम बदल रहा है ना। आने वाले दिनों में मौसम और भी अच्छा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा”क्योंकि हम भारत के बंगाल में हैं इसलिए हमें अपने धर्म का पालन करने, अपनी संस्कृति को मानने और अपनी आस्था के रास्ते पर चलने की आजादी है। वरना, सोचिए हमारी क्या हालत होती। हम बांग्लादेश में हिंदुओं की मौजूदा हालत से वाकिफ हैं। देखिए तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाल ने कितना कुछ सहा है। उन्होंने कहा”गांव के एक लडक़े को चुना गया और वहां चमत्कार हुआ, मेरी जीत पक्की करने के लिए सब एकजुट थे, मैंने दो सीटों पर चुनाव जीता था। मैंने नंदीग्राम छोड़ दिया और भवानीपुर अपने पास रखा। आपने मुझे अपनाया है और मैंने आपके साथ एक रिश्ता बनाया है। सारे गुंडे भाग गए हैं, जो थोड़े-बहुत बचे हैं, उन्हें मुझ पर छोड़ दें। सब ठीक हो जाएगा।”
बंगाल में मौसम बदल रहा : शुभेंदु अधिकारी