जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास सबसे कम संपत्त्
िनई दिल्ली : कर्नाटक में बड़ा सियासी फेरबदल होने जा रहा है. सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोडऩे के बाद डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही वो देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन जाएंगे. वैसे मौजूदा वक्त में आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं और उनके बाद तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय का नाम आता है. लेकिन दो दिन बाद सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट बदल जाएगी. उसमें पहले नंबर पर डीके शिवकुमार, दूसरे नंबर पर चंद्रबाबू नायडू और तीसरे नंबर पर सी जोसेफ विजय हो जाएंगे.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दाखिल किए हलफनामे के अनुसार कांग्रेस के डीके शिवकुमार के पास कुल 1 हजार 413 करोड़ रुपए की संपत्ति है. डीके शिवकुमार की संपत्ति का सबसे बड़ा सोर्स रियल एस्टेट है. वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के पास कुल 931 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है और तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय के पास करीब 648 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है. अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के पास 332 करोड़ की संपत्ति है. वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का.. जिनके पास मात्र 55 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति है और उनका ज्यादातर पैसा स्नष्ठ के रूप में हैं. उमर के पास अपने नाम पर कोई भी अचल संपत्ति यानी घर-मकान, कृषि योग्य भूमि या व्यावसायिक इमारत नहीं है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी.. जिन्होंने 85 लाख 87 हजार रुपए की संपत्ति घोषित की है. राजस्थान के सीएम भजनलाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और उनके पास 1 करोड़ 46 लाख की संपत्ति है. वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास 1 करोड़ 54 लाख की प्रॉपर्टी है.
डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री