ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच सीबीआई को हस्तांतरित


पति समर्थ सिंह पुलिस हिरासत में
भोपाल :भोपाल में पिछले दिनों हुई श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को हस्तांतरित की गई है। इस संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में 12 मई को बाग मुगालिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स भोपाल में घटित दहेज मृत्यु की घटना के संबंध में थाना कटारा हिल्स में पंजीबद्ध प्रकरण का अनुसंधान केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों को हस्तांतरित करना प्रस्तावित किया गया है।
भोपाल के त्विषा शर्मा मर्डर केस में आरोपी समर्थ सिंह को जबलपुर में पुलिस ने शुक्रवार शाम को हिरासत में ले लिया। समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 30,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी और उसके पासपोर्ट को रद्द करने के लिए अदालत पहुंची थी। समर्थ के जिला न्यायालय पहुंचने की खबर मिलते ही दर्जनों पत्रकार, कैमरामैन और फोटोग्राफर अदालत पहुंच गए। इस दौरान त्विषा शर्मा के परिवार के सदस्य और उनकी कानूनी टीम भी अदालत परिसर में मौजूद थी। इस मौके पर मीडिया ने समर्थ सिंह को घेर लिया और उनसे प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई लेकिन वह सवालों से बचता रहा। समर्थ ने अदालत को बताया कि ट्विशा का शव उनके ससुराल वालों को सौंप दिया जाना चाहिए।
डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी दिल्ली एम्स की टीम
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया, लेकिन यह पोस्टमार्टम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों को भोपाल भेजा जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही पुलिस को तब तक शव सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम का मतलब किसी पर उंगली उठाना नहीं है, बल्कि इससे सभी पक्षों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
पुलिस की 3 बार नोटिस देने की बात गलत’:पूर्व जज
ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है. वहीं उन्होंने पुलिस के 3 बार नोटिस देने के सवाल पर कहा कि उन्हें कोई भी नोटिस नहीं मिला है, बस एक नोटिस व्हाट्सएप पर जरूर आया था. पुलिस झूठ बोल रही है और वह अपने वकील के साथ जाकर थाने में बयान दर्ज करवाएंगी और जांच में सहयोग करेंगी.”गिरीवाला सिंह ने सफाई देते हुए कहा, “किसी दुखद घटना के बाद लोगों के फोन आना सामान्य बात है. मेरे जानने वाले और सर्किल के लोग फोन कर रहे थे. ये सभी लोग सांत्वना देने के लिए कॉल कर रहे थे. इसके अलावा और क्या हो सकता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *