परिश्रम ही सफलता की कुंजी है : इटली पीएम

भारत और इटली के संबंध अब निर्णायक चरण में पहुंच चुके
रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इटली की राजधानी रोम में एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इटली की पीएम मेलोनी ने कहा कि दोनो देश यानी भारत-और इटली अब तक के इतिहास के किसी भी समय की तुलना में आज ज्यादा करीब आ गए हैं। मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदी का भारतीय मुहावरा बोला और कहा “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
इटली की प्रधानमंत्री ने हमारा लक्ष्य कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है। एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, रक्षा- ये ऐसे सहयोग के क्षेत्र हैं जिन पर हम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।”मेलोनी ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज, कृषि-उद्योग, समुद्री परिवहन, पर्यटन और संस्कृति ये बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर हैं। आज जिन महत्वपूर्ण रूश पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, वे इसी दिशा में एक कदम हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है।
रोम को दुनिया में अनंत शहर के रूप में जाना जाता है : मोदी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में “अनंत शहर” के रूप में जाना जाता है और उनकी लोकसभा सीट काशी की पहचान भी इसी प्रकार की है। उन्होंने कहा कि जब दो प्राचीन सभ्यताएं मिलती हैं तो बातचीत केवल किसी तय एजेंडे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और मित्रता की सहजता दिखाई देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इटली के बीच चर्चा केवल औपचारिक संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साझा मूल्यों और दीर्घकालिक सहयोग की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की
प्रधानमंत्री ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने कहा “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए। मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों रोम की सडक़ों पर एक ही कार में घूमे और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *