महाकाल की नगरी में खुदाई के दौरान मिला विशालकाय शिवलिंग

उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर के पास खुदाई के दौरान एक विशाल और प्राचीन शिवलिंग मिला है। यह खोज उस समय हुई जब साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियों के लिए मंदिर के विस्तार का काम किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे जब मशीन से जमीन समतल की जा रही थी, तभी मिट्टी के नीचे यह शिवलिंग दिखाई दिया। जैसे ही जमीन से शिवलिंग निकलने की खबर फैली, पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। फिलहाल खुदाई का काम रोक दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती जांच में यह शिवलिंग करीब एक हजार साल पुराना राजा भोज के समय का लग रहा है। इंजीनियरों का मानना है कि वहां नंदी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी मिल सकती हैं। इससे पहले मई 2020 में भी इसी तरह की खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली थीं। अब पुरातत्व विभाग इस शिवलिंग की पूरी सफाई और जांच करेगा ताकि इसके सही समय और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *