दो बहनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति, कोर्ट में पहुंचा मामला तो जज बोले- ये कोर्ट का काम नहीं’


ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ मे सुनवाई के दौरान दो पूर्व से ही विवाहित सगी बहनों ने अपने-अपने पति बदलने की इच्छा व्यक्त की। दोनों बाल बच्चेदार हैं। दोनों ने ही कोर्ट के सामने कहा कि वे अब अपने वर्तमान पति के साथ नहीं रहना चाहती बल्कि एक दूसरे के पति के साथ रहने की बात कहकर सबको चौका दिया।
छोटी बहन ने कहा कि उसकी रुचि अपने जीजा में है जबकि बड़ी बहन ने अपने बहनोई के साथ रहने की बात कही। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब गिरिजा शंकर निवासी दतिया ने हाई कोर्ट मे बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की जिसमें आरोप लगाया गया कि दतिया निवासी मायाराम ने उसकी पत्नी और बेटी को बंधक बना रखा है। हाई कोर्ट ने पुलिस क़ो आदेश दिया कि वह महिला क़ो लाकर कोर्ट के समक्ष पेश करें। पुलिस उसे लेकर भी आई लेकिन जस्टिस के सामने पेश होते ही महिला ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है और वह मायाराम कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा बहनोई यानी बहन का पति है। इस रोमांचक कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आया जब मायाराम की पत्नी ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताने के बजाय इसके पक्ष में ही अपनी सहमति दे दी। उसकी सगी छोटी बहन ने कोर्ट के सामने कहा कि अगर उसकी बड़ी बहन उसके पति के साथ रहना चाहती है, तो उसे इसमें कोई दिक्क़त या आपत्ति नहीं है। बल्कि उसे भी अपने जीजा यानी बहन के पति में दिलचस्पी है और वह अब उनके साथ रहना चाहती है। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद एडवोकेट और विधि विशेषज्ञ भी इस अजीबोगरीब मुकदमे में महिलाओं के बयानों क़ो सुनकर स्तब्ध रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *