पुल का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश
रीवा
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने रीवा बायपास मार्ग में बीहर नदी पर पुराने पुल के गर्डर में दरार आने और पियरकैप क्षतिग्रस्त होने के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुल का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से निकल रहे हैं जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित रखने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बायपास से लेकर बेला तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बेला पुलिस चौकी में बैठक लेकर वाहनों के परिवर्तित मार्ग के विकल्पों पर चर्चा की तथा पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, प्रभारी महाप्रबंधक मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम अंशुल करोडिय़ा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक-123-1018-एसपी शुक्ल-फोटो क्रमांक 09 से 11 संलग्न है।