रीवा
युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में संभागीय जे.एन.सी.टी. कॉलेज रतहरा में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 510 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 19 कंपनियों ने 307 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में ब्रोक्स इंडिया प्रा.लि. झागडिय़ा में 6, ओत्सुका फार्मास्युटिकल इंडिया प्रा.लि. अहमदाबाद गुजरात में 12, सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज लि. जाफराबाद गुजरात में 15, जेके टायर्स मुरैना में 22, बंसल वायर इन्डस्ट्रीज लि. ग्रेटर नोयडा में 6, आमधनी प्रा.लि. एमआरएफ टायर्स दहेज गुजरात में 5, आमधनी प्रा. लि. आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात में एक, आमधनी प्रा. लि. सोलर प्लांट अहमदाबाद बाबला गुजरात में 11, आमधनी बजाज आटो लिमि. पुणे महाराष्ट्र में 14, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 24, कास्टएनएक्स प्रा. लि. इंदौर में 8, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार में 11, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा में 39, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में 13, संजीव आटो प्रा. लि. वालुज महाराष्ट्र में 3, धूत ट्रासंमिशन प्रा. लि. औरंगाबाद में 14, सीआईआई एमसीसी इंदौर में 38, एसबीआई लाइफ एश्योरेंस रीवा में 45 तथा बजाज लाइफ इंश्योरेस प्रा. लि. रीवा में 20 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, जेएनसीटी के प्राचार्य मिहिर पाण्डेय सहित संभागीय आईटीआई तथा जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
क्रमांक-113-1008-एसपी शुक्ल-फोटो क्रमांक 09 से 11 संलग्न है।