टीएमसी सरकार ने पश्चिम बंगाल में स्कूल नहीं, मदरसे बनवाए
मेदिनीपुर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुमायूं कबीर से जुड़े सवाल पर कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करने के बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। अमित शाह ने कहा कि अगर राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वे छह महीने के अंदर राज्य में यूसीसी लागू करेंगे। अगर बीजेपी सरकार बनती है तो वे राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत तीन हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता करेगी। लोग दिल से बदलाव चाहते हैं आज हम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में कार्य कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गरीब छात्रों के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे में सुधार करने के बजाय मदरसे बनाने को प्राथमिकता देती है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी की नीतियां वंचित समुदायों को और भी पीछे धकेल रही हैं। शाह ने टीएमसी की इस बात के लिए आलोचना की कि उसने केंद्र सरकार के एक बड़े प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शाह ने ममता पर घुसपैठियों को बचाने का भी आरोप लगाया और ज़ोर देकर कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो वह राज्य से हर अवैध प्रवासी की पहचान करके उसे बाहर निकाल देगी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि यहाँ के लोग परेशान हैं, लेकिन ममता बनर्जी को अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने में ज़्यादा दिलचस्पी है।” शाह ने कहा “ममता कितनी भी कोशिश कर लें हम पश्चिम बंगाल से हर अवैध प्रवासी को बाहर निकाल देंगे।
बीजेपी बंगाल में बाबरी बनाने वालों के साथ गठबंधन नहीं करेगी :अमित शाह