देश में चुनौतियां लगातार बढ़ रहीं:प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूरा देश संकट में हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ रही हैं और चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। और ज्यादा संकट आ रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि युद्ध जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपनी तैयारियों को स्पष्ट करने और आगे की रणनीति पर मिलकर काम करने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा “हम सब एक हैं इस मसले पर और पूरा देश एक है। लेकिन इस जंग से जो समस्याएं हो रही हैं, उनका समाधान जरूरी है। इसलिए हम चाहते हैं कि चर्चा हो और हम भी इस मामले पर अपनी राय रखें। आज गैस का सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि कोई खरीद नहीं पा रहा है। आगे क्या होगा? पेट्रोल-डीजल-तेल इस सबकी कमी होगी तो इसके लिए सरकार की योजना क्या है? थोड़ा बहुत बताया है लेकिन इस पर अच्छी-तरह चर्चा होनी चाहिए ताकि हम सब एक साथ होकर, एकजुट होकर कोई समाधान निकाल सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *