नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और द्रमुक पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां जनहित नहीं, बल्कि परिवारवाद की राजनीति करती हैं। उन्होंने दावा किया कि पुदुचेरी की जनता अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और भाजपा-राजग को ही मौका देगी।
पीएम ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पहले पुदुचेरी, पहले भारत” है, जबकि कांग्रेस-द्रमुक “पहले परिवार” की सोच पर चलते हैं। उन्होंने मेरा बूथ, सबसे मजबूत’अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद में कहा कि जनता का गुस्सा इन पार्टियों के खिलाफ साफ दिख रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक के बीच आपसी लड़ाई सिर्फ सत्ता और हिस्सेदारी को लेकर है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां जनता की सेवा नहीं बल्कि अपने परिवार के हितों को आगे बढ़ाने में लगी रहती हैं। पीएम ने कहा कि पुदुचेरी की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है और उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी। मोदी ने साफ कहा कि भाजपा-राजग का एजेंडा विकास और जनहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस साफ है। स्थिर सरकार, तेज विकास और बेहतर अवसर। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महिलाओं को आंकड़ों के साथ समझाएं कि पुदुचेरी में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर राष्ट्रीय औसत से कम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर मामले की पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जाती है
कांग्रेस शासन के दौरान शांति समझौतों को नजरअंदाज किया गया
प्रधानमंत्री ने असम के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि राज्य के विकास के लिए सबसे पहली शर्त शांति है। उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय तक अस्थिता से जूझा है, लेकिन पिछले दशक में चीजें बदल गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा ‘हमने वह दौर देखा है जब असम हिंसा की आग में जल रहा था। असम में लंबे समय तक अस्थिरता रही, लेकिन पिछले दशक में स्थितियां बदली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान शांति समझौतों को नजरअंदाज किया गया और युवाओं को भटकने के लिए छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस शासन में उग्रवादी और छात्र संगठनों के साथ कोई भी समझौता सफल नहीं हुआ। कांग्रेस ने बोडो समुदाय के साथ विश्वासघात किया।’
कांग्रेस और द्रमुक परिवारवाद की राजनीति करती हैं :मोदी