छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है. ये मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में हुई. एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन चलाया गया. पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकमा के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के तहत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च अभियान के दौरान रविवार सुबह से टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है. मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर 01 पुरुष माओवादी का शव हथियार सहित बरामद हुआ है. पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सली प्लाटून नं 31 सेक्शन कमांडर मूचाकी कैलाश है. इस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था.
यत्र तत्र सर्वत्र