कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर भाजपा बंगाल को कमजोर करने की कोशिश करेगी, तो उसे पूरे देश की सत्ता गंवानी पड़ेगी। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने साफ कहा कि बंगाल की जनता भाजपा को जवाब देगी। और बंगाल से भाजपा का अंत करेगी।
ें ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी एलान किया कि जीत के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली की सत्ता को चुनौती देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अगर राज्य में आई तो बुलडोजर राजनीति करेगी और लोगों को उनके घरों से बाहर कर देगी। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल को निशाना बना रही है, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल को कमजोर करने की कोशिश भाजपा के लिए पूरे देश में भारी पड़ेगी। उनके मुताबिक जनता भाजपा की नीतियों से नाराज है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान नाम हटाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह काम भाजपा के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी एक सीमा होती है, लेकिन भाजपा हर सीमा पार कर रही है। ममता बनर्जी ने साफ संकेत दिया कि उनका लक्ष्य सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह विपक्षी दलों को एकजुट कर दिल्ली में भी भाजपा को चुनौती देंगी।
००००००