मप्र 1 अप्रैल से बिजली होगी महंगी

भोपाल: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का करंट लगा है। विद्युत वितरण कंपनियों ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की है। एक अप्रैल से उपभोक्ताओं को लगभग 30 से 40 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा बिजली का बिल देना होगा। जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण कंपनियों ने 10.19 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन विद्युत नियामक आयोग ने 4.80 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाने की अनुमति दी। वर्तमान समय में घरेलू विद्युत उपयोग के लिए उपभोक्ताओं को लगभग 6 से 7 रुपए प्रति यूनिट बिजली का बिल देना पड़ रहा है। कम आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही बिजली मिलती रहेगी और उनकी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। अटल गृह ज्योति योजना के तहत कम आय वाले परिवारों को जो 150 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल रियायती दरें मिलती हैं। उन्हें आगे भी मिलती रहेंगी। उपभोक्ताओं की कई श्रेणियों के लिए न्यूनतम शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। रात के समय बिजली की खपत पर मिलने वाली छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी। ऑनलाइन बिल भुगतान और समय पर बिल जमा करने पर मिलने वाले प्रोत्साहन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *