रीवा
हिन्दू धर्म परिषद द्वारा स्थानीय सॉई मंदिर में आयोजित लठ्ठमार होली विन्ध्य में अनूठा आयोजन है जिसने ब्रज की परम्परा को यहॉ भी दिखलाने नगर वासियों को खुशियॉ मनाने का अवसर प्रदान किया है। यह उदगार बतौर मुख्य अतिथि संजय गांधी अस्पताल के पूर्व संचालक डॉ सी.बी.शुक्ला ने होली पर अपनी शुभकामनायें देते हुये व्यक्त किये। आयोजन की अध्यक्षता कर रहे परिषद के मार्गदर्शक डीपी सिंह परिहार ने कहा आने वाले वर्षो में यह आयोजन वृहद स्तर पर होगा जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल रहेगे। बतौर विशिष्ट अतिथि मानस मण्डल के उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, रेवाशंकर अवस्थी एड0, पत्रकार मुकुन्द प्रसाद मिश्रा, पूर्व प्राचाय्र राजेन्द्र सिंह, प्रदीप गौतम सुमन, पियूषेन्द्र त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। स्वागत उदबोधन अध्यक्ष रिशि शंकर मिश्रा पटिया वाले ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी संजय तिवारी मुन्ने ने किया। मंच संचालन रिदम ग्रुप उपाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने लोगो को हॅसाने के साथ रोचक ढंग से किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संरक्षक अवधेश श्रीवास्तव, इंजी0 राजेश श्रीवास्तव संयोजक सुमित माँजवानी के साथ महिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 सरोज सोनी ने किया। कार्यक्रम संयोजक नारायण डिगवानी के मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा। लठ्ठमार होली के यादगार एवं मस्ती से भरे आयोजन में सॉई परिवार के मनसुखलाल, अजय धमीजा, राजेश साहनी, अनिल त्रिपाठी ने सबके साथ फूलो की होली खेती एवं मुह मीठा करवाया। रिदम म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ0 विनोद तिवारी एवं महासचिव पियूष मिश्रा के साथ ग्रुप के सदस्यों सतीश मिश्रा, ललिता पांडे, नीलम गुप्ता, डॉ0 रेशम सिंह, सुलेखा पटेल, गुॅजन शुक्ला, दिलीप ठारवानी ने अपने होली गीतो पर खूब नचाया। इस अवसर में मंच संचालक अवनीश शर्मा एवं सॉई परिवार के राजेश साहनी ने अपने होली गीतों से समॉ बॉध दिया। सॉई नाथ की आरती एवं हनुमान चालीसा से आयोजन की शुरूआत हुई अंत में सबने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन में भाग लिया। महिलाओं ने लठ्ठ उठा के पुरूषो के सर पे बजा के लठ्ठमार होली का आनंद उठाया।