तेहरान: अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले का सोमवार को तीसरा दिन रहा. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले जारी हैं. वहीं खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ईरान की ओर से मिसाइल हमले जारी हैं. इस बीच ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा कि ईरान को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में ईरान में अब तक कम से कम 555 लोग मारे गए हैं. सोसायटी ने कहा कि युद्ध में अब तक 131 शहरों पर हमला हुआ है. हिजबुल्लाह की ओर से भी रॉकेट दागे जाने की खबर है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप का मानना है कि सैनिकों के हताहत होने की संख्या बढ़ सकती है और युद्ध खिंच सकता है. इस दौरान 3 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने और 5 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. ईरान में इस समय 40 दिनों की राजकीय शोक है और सात दिनों की छुट्टी घोषित है. ट्रंप ने इन हमलों में ईरान के 48 नेताओं के मारे जाने की बात कही है. साथ ही कई जहाजों को भी नष्ट करने का दावा किया है. अमेरिका और इजराइली सेना ने ईरान पर इन दो दिनों के दौरान हजार से अधिक बम गिराने के दावे किए हैं. खामेनेई के आवास परिसर को ध्वस्त कर दिया गया. अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा हम उन पर सर्जिकल,जबरदस्त और बिना किसी माफी के हमला कर रहे हैं. हर गुजरते दिन के साथ, हमारी काबिलियत मजबूत होती जा रही है और ईरान की कमजोर होती जा रही है. हमने शुरू से आखिर तक इस लड़ाई की शर्तें तय की हैं. हमारे सपने कोई काल्पनिक नहीं हैं. वे हकीकत हैं.
खाड़ी देशों के लिए फ़्लाइट्स तीसरे दिन भी कैंसिल
ईरान जंग के तनाव की वजह से तीसरे दिन भी चेन्नई एयरपोर्ट से दुबई, अबू धाबी, शारजाह, कुवैत और मस्कट जैसे देशों के लिए कुल 36 फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, जिनमें 18 जाने वाली फ़्लाइट्स और 18 आने वाली फ़्लाइट्स शामिल हैं. इस बीच, चेन्नई से सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, लंदन, थाईलैंड, जर्मनी, हांगकांग और दूसरे देशों के लिए फ्लाइट्स पहले की तरह चल रही हैं. हालांकि, मिडिल ईस्ट और गल्फ देशों के लिए फ्लाइट सर्विस पूरी तरह से बंद होने की वजह से, चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बिना ज़्यादा पैसेंजर्स के सुनसान है.
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले का तीसरा दिनकुवैत ने मार गिराए अमेरिका के 3 एफ-15 फाइटर जेट