पूर्व जिला मंत्री सोमशेखर के निधन पर भामसं कार्यालय में हुई शोक सभा

विंध्य भारत, रीवा

भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला मंत्री एवं रिटायर्ड लेबर इंस्पेक्टर सोमशेखर शुक्ला का दिनांक 11 फरवरी 2026 को गो लोक गमन हो गया है। श्री शुक्ला सरल, सहज, मृदुभाषी एवं हजारों श्रमिकों के हितैसी रहे । भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी यूनियनों को अपने कार्यकाल के दौरान बहुत ही व्यवस्थित ढंग से संचालन किया एवं अभी भी वह संगठन के कार्य में जुटे थे । उनके अचानक निधन से समाज एवं संगठन में भारी क्षति हुई है , जो पूरी नहीं हो सकती । उनको याद करते हुए आज भारतीय मजदूर संघ कार्यालय रीवा में 2:00 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया एवं 2 मिनट का मौन धारण करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई । साथ ही ईश्वर से प्रार्थना किया गया की ईश्वर दिगंबत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें । आज की शोक सभा में गजराज तिवारी, विकास शुक्ला, बृजेश सिंह, राजेश पाठक, रामशरण साकेत, संतोष विश्वकर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, श्याम लाल यादव, राजेंद्र शुक्ला, रामशरण साकेत, बाबूलाल साकेत, सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *