विंध्य भारत, रीवा
डाक विभाग द्वारा सुगम यात्रा का सुरक्षा बीमा योजना इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने यात्रियों को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई है। योजना में यात्रा के दौरान दुर्घटना एवं बीमारी से सुरक्षा कवरेज, नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार सुविधा आपातकालीन एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सहायता, पॉलिसी शर्तों के अनुसार ओपीडी खर्च निजी सामान का नुकसान चेक इन किए गए सामान का नुकसान या देरी, सडक दुर्घटना एवं कॉमन कैरियर के कारण यात्रा रद्द वैकल्पिक परिवहन एवं आपातकालीन आवास खर्च कवर, हो सकेगा। डाक अधीक्षक आर.के. तिवारी ने बताया कि पॉलिसी अवधि न्यूनतम एक वर्ष की है और 299 रूपये में ली जा सकती है। इसमें 17 तरह के कवर शामिल है।
भारत की सबसे पुरानी जीवन बीमा योजना डाक जीवन बीमा है, जो भरोसेमंद सुरक्षा, कम प्रीमियम और आकर्षक बोनस के लिए जानी जाती है। अब इस पर जीएसटी शून्य प्रतिशत है जो इसे और अधिक किफायती बनाता है। निजी शिक्षण संस्थाओं विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कर्मचारियों, डाक्टर्स, इंजीनियर्स प्रबंधन सलाहकारों, चार्टेड एकाउंटेंट, वास्तुकारों, वकीलो, बैंकर जैसे पेशेवरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचीबद्ध कम्पनी के कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध होगी। यह फैसला सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने और अधिकतम संख्या में लोगों को भारत सरकार की डाक जीवन बीमा के तहत लोन के लिए किया गया है। बीमा में धारा 88 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम अधिक बोनस, पॉलिसी पर लोन की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है। अधिकतम बीमित सीमा 50 लाख रुपए है।