विंध्य भारत, रीवा
सेवा और संवेदना की मिसाल बनी मिनर्वा हॉस्पिटल द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रत्येक सप्ताह बड़े पैमाने पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर पीडि़त जनों का जांच उपरांत आवश्यक दवा नि:शुल्क वितरित किए जाने का कार्य किया जा रहा है इसी परिपेक्ष्य में गत दिवस मऊगंज जिले के ग्राम गौरी में मिनर्वा द मेडिसिटी हॉस्पिटल और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा मऊगंज के सहयोग से एक विशाल नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मिनर्वा हॉस्पिटल के डायरेक्टर द्वय डॉक्टर शिरीष मिश्रा हृदय रोग विशेषज्ञ व डॉक्टर धर्मेश पटेल बाल्य एवं हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विमल सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अभिषेक सिंह कैंसर रोग विशेषज्ञ व हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने क्षेत्र के लगभग 800 लोगों का निशुल्क जांच उपचार कर परामर्श के साथ हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान हृदय रोग, हड्डी रोग, कैंसर रोग सहित सामान्य रोग, और सर्जरी जैसी विशेषज्ञ सेवाएं, नि:शुल्क दवाएं और जांच, आयुष्मान भारत के तहत उपचार, और जरूरतमंदों को निशुल्क सर्जरी/ऑपरेशन की सुविधा प्रदान किए जाने की सलाह दी गई। तथा शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मधुमेह, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ दवाइयां प्रदान की गई। इस दौरान मिनर्वा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर धर्मेश पटेल ने कहा कि हॉस्पिटल द्वारा जागरूक समाजसेवियों के आग्रह व सहयोग से आगे भी ऐसे कैंप का आयोजन जन स्वास्थ्य के लिए करने हेतु प्रतिबद्ध है। मिनर्वा द मेडिसिटी हॉस्पिटल रीवा ग्राम गौरी के सभी लोगों का एवं एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा मऊगंज का आभार प्रकट करता है व आगे सहयोग की अपेक्षा करता है। उक्त शिविर से लोगों में काफी उत्साह देखा गया।