माकपा के राजनीतिक अभियान का हुआ समापन

विंध्य भारत, रीवा

केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता के बीच जन जागरण के उद्देश्य से माक्र्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के प्रान्तीय आह्वान पर पिछले 20 जनवरी से जारी राजनैतिक अभियान शहर में जगह.जगह पर्चे वांटकर व नुक्कड़ बैठक कर समाप्त किया गया। पार्टी द्वारा चलाये गये इस अभियान के तहत वर्तमान में व्याप्त देशव्यापी कृषि संकट खादए वीज व फसलों के लाभकारी दाम न मिलने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा इस अभियान में मजदूरों के लिये बने 40 श्रम कानूनों को समाप्त करनेए मनरेगा कानून को समाप्त करनेए शिक्षा के लगातार स्तर के गिरने व निजीकरणए व्यापारीकरण करनेए रोजगार के अवसर समाप्त करनेए गरीब दलित भूमिहीन आदिवासियों को पट्टे न दिये जाने आदि मुद्दों को उठाया गया। पार्टी जिला समिति द्वारा इस अभियान के लिए बड़े पैमाने पर पर्चे बाटे गये जो सिरमौरए अंतरैलाए जबाए सेमरियाए जेपी इलाका व रीवा शहर में मुख्य रूप से बस्तियों एवं बाजारों में वितरित किया गया तथा इस दौरान दर्जनों नुक्कड़ सभाये गांवो मे हुई। पार्टी के जिला सचिव अमित सोहगौरा ने जारी बयान में अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनता से किसानों की आय दुगना करनेए सभी को रोजगार देनेए शिक्षा की वेहतर व्यवस्था करनेए दलितए महिलाए आदिवासियों के शोषण को रोकने तथा श्रमिकों को स्थाई नौकरी देने का वायदा किया गया था लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार ने आम गरीब जनता को सिर्फ ठगने का काम किया। पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए सरकार सारी योजनायें चला रही है जिससे गरीब और गरीब हो रहा है देशी.विदेशी पूंजीपतियों को देश में खुले आम जनता को लूटने की छूट हैए साम्राज्यवाद के दबाव में सरकार काम कर रही है, अमरीका की दादागीरी के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है इन्हीं सब विषयों को इस अभियान के जरिये आम जनता के बीच उठाया गया तथा आगामी 12 फरवरी को किसानों और मजदूरों की देशब्यापी आम हड़ताल का पार्टी ने समर्थन करते हुए लोगों से व्यापक भागीदारी की अपील की। अभियान में गिरिजेश सिंह सेंगर, कांती कुमार दुवे, रामजीत सिंह, सौरभ मिश्रा, संजय निगम, रामनरेश सिंह, संतोष सोनी, अजय निगम, तेजभान सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सहभागी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *