बैकुंठपुर नगर की सडक़ो में फिर दो सडक़ हादसे ट्रक डिवाइटर तोड़ कर स्ट्रीट लाइट खंभे से टकराया

विंध्य भारत, रीवा

बैकुंठपुर थाना अंतर्गत हाल में एक दिन पूर्व रीवा सिरमौर मार्ग के बरो मोड़ के पास सडक़ हादसे में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया था जिससे दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे दिन शनिवार दोपहर बैकुंठपुर नगर की सडक़ो में फिर दो बड़े हादसे होते होते बाल बाल बच गए । पहला हादसा रीवा सिरमौर के पेट्रोल पंप के पास हुआ ट्रक डिवाइडर में चढ़ गया और स्ट्रीट लाइट का खंभा टकराया जिसमें चालक सहित चलते फिरते लोग बाल बाल बच गए जिससे अफरा-तफरी मच गई इससे स्ट्रीट लाइट का खंभा टूट गया। खंभा गिरने से जोरदार आवाज हुई इसी तरह लालगांव मार्ग के केपी तिराहा के पास टीवीएस एजेंसी के पास कंटेनर के पीछे कार घुस गई गनीमत रही कि कार चालक बड़ी अनहोनी से बाल बाल बच गए बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर लालगांव मार्ग से जा रहे कंटेनर जा रहा था जैसे ही केपी तिराहा के पास टीवीएस एजेंसी के पास पहुंचा पीछे से आ रही कार पीछे हिस्से में समा गई चालक तो बच गया लेकिन कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जैसे ही बैकुंठपुर पुलिस की जानकारी लगी मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन चालक सहित थाने ले जाया गया। बताया गया कि नो एंट्री वाहन की तेजी से बैकुंठपुर लालगांव मार्ग सहित अन्य रूटों की वजह से सडक़ हादसे हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *