4 साल से फरार कफ सिरप तस्कर गिरफ्तार

विंध्यभारत, रीवा

मऊगंज पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के पिछले करीब साढ़े तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सतेन्द्र उर्फ पिंटू साकेत साल 2022 से फरार था। यह पूरा मामला 10 जुलाई 2022 का है। उस समय पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्विफ्ट कार से 900 शीशी अवैध ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब 1.35 लाख रुपए थी।
पुलिस को देखते ही आरोपी कार छोडक़र भाग निकले थे। इस मामले में कार मालिक को पहले ही पकड़ लिया गया था, लेकिन सतेन्द्र तब से फरार था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सतेन्द्र एक पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ मऊगंज, शाहपुर और नईगढ़ी थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, अवैध शराब और नशीली दवाओं की तस्करी जैसे कई गंभीर केस दर्ज हैं।
पुलिस लंबे समय से तकनीकी इनपुट के जरिए उसकी तलाश कर रही थी, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पकडऩे के बाद रीवा की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य सूत्रों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *